बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस सीरीज में वो ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभाने वाली हैं। सुष्मिता फोटो में साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माला पहनकर बदले हुए अंदाज में नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती नजर आएंगी।
ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी
सुष्मिता ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी!’ गोरी सावंत के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने लिखा, ‘मुझे एक खूबसूरत व्यक्ति के जीवन को चित्रित करने और उसकी कहानी को दुनिया के सामने लाने का मौका मिला। इससे सौभाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती है। ये लाइफ है और सभी को इसे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। आई लव यू दोस्तों।’