तीसरे टी-20 में 49 रन से हारा भारत:राइली रुसो ने 48 बॉल में बनाए 100 रन

तीसरे टी-20 में 49 रन से हारा भारत:राइली रुसो ने 48 बॉल में बनाए 100 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अफ्रीकी टीम ने 49 रन से जीत लिया। हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। मैच में राइली रूसो ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 48 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। वहीं, क्विंटन डिकॉक 43 बॉल में 68 रन बनाए।

जवाब में टीम इंडिया 18.3 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन दिनेश कार्तिक के बल्ले से आए। उन्होंने 21 बॉल में 46 रन की पारी खेली। वहीं, दीपक चाहर ने 17 बॉल में 31 रन बना दिए। टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। यह टीम इंडिया की अपने घर में टारगेट का पीछा करते हुए पिछले 17 मैचों में पहली हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *