विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन साउथ ही पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की माने तो उन्हें विजय की फिल्म काफी पसंद आई थी। बता दें, रश्मिका जल्द ही अमिताभ बच्चन के संग फिल्म ‘गुडबाय’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने फिल्म से जुडी कुछ खास बातें शेयर की। बातचीत के दौरान, उन्होंने विजय की फिल्म ‘लाइगर’ के फ्लॉप होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पेश हे बातचीत के प्रमुख अंश –
गुडबाय के लिए मैंने किसी भी तरह का ऑडिशन नहीं दिया
बॉलीवुड में अपना पहला प्रोजेक्ट ही बच्चन सर के साथ काम करना, मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं। मैं इसे अपने सौभाग्य की तरह देखती हैं। ‘गुडबाय’ के लिए मैंने किसी भी तरह का ऑडिशन नहीं दिया था। विकास सर (डायरेक्टर विकास बहल) ने मेरी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डिअर कामरेड’ देखी थी और उन्हें लगा की मैं फिल्म में तारा के किरदार में फिट बैठ सकती हूँ। उन्होंने सबसे पहले मेरी हिंदी भाषा को लेकर ही सवाल किया, वे जानना चाहते थे की मैं इस भाषा में कितनी सहज हूँ। मैंने उन्हें आश्वासन दिया की इस भाषा में मेरी पकड़ अच्छी हैं क्योंकि मैंने स्कूल में हिंदी सीखा था। बच्चन सर के सामने जब पहली बार हिंदी में डायलॉग बोला तब बहुत नर्वसनेस हो रही थी। उनकी हिंदी अद्भुत हैं। सेट पर वो मेरे गुरु की तरह थे। पुरे जर्नी में उनका मुझे बहुत सप्पोर्ट मिला। एक वक्त ऐसा आ गया था की मैं खुद अपने लाइंस में कुछ एक्स्ट्रा हिंदी शब्द जोड़ने लगी। टीम काफी संतुष्ट थी।