नॉर्थ कोरिया ने जापान की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी:10 दिन में 5वां मिसाइल परीक्षण

नॉर्थ कोरिया ने जापान की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी:10 दिन में 5वां मिसाइल परीक्षण

नॉर्थ कोरिया ने मंगलवार को जापान की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। एक हफ्ते के भीतर कोरिया का यह पांचवां मिसाइल परीक्षण है। 2017 के बाद नॉर्थ कोरिया की यह पहली मिसाइल है, जो जापान के ऊपर से गुजरी है।

मिसाइल जापान से करीब 3,000 किमी (1,860 मील) दूर प्रशांत महासागर में गिरी। नॉर्थ कोरिया की इस हरकत के बाद जापान में अलर्ट जारी किया गया है। मिसाइल लॉन्च की जानकारी के बाद जापान की सरकार ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने लॉन्च को हिंसक व्यवहार बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

जापान ने सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग बुलाई
जापान ने नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। जापानी सरकार से होक्काइडो आइलैंड के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। UN नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *