रश्मिका मंदाना को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका कूल अंदाज में दिखाई दीं। इस दौरान रश्मिका ने व्हाइट ओवरसाइज शर्ट और ब्लू डेनिम पहना हुआ हैं और साथ में कैप भी लगा रखी हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। उनकी क्यूट स्माइल देख फैंस अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। बता दें,जल्द ही रश्मिका मंदना की फिल्म गुडबाय रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका के अलावा अमिताभ बच्चन नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे और ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।