इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड (EMIL) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी मंगलवार (4 अक्टूबर) से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। इस IPO में इन्वेस्टर्स 7 अक्टूबर 2022 तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। EMIL के IPO का प्राइस बैंड 56 से 59 रुपए प्रति इक्विटी शेयर है। यह IPO पहले दिन 1.51 गुना सब्सक्राइब भी हो चुका है।
कम से कम 14, 986 रुपए कर सकते हैं इन्वेस्ट
BSE की वेबसाइट के मुताबिक, IPO का लॉट साइज 254 शेयर्स का है। मतलब रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 254 शेयर्स खरीद सकते हैं। जिसके लिए 14,986 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं इसके मैक्सिमम 13 लॉट खरीद सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स मैक्सिमम 1,94,818 रुपए का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 55% रिटर्न
कंपनी का IPO ओपन होने के पहले ही इसका शेयर 4 अक्टूबर को ग्रे मार्केट में 55% यानी 32-33 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड 59 रुपए के लिहाज से इसकी लिस्टिंग 17 अक्टूबर को (59+33=92) 92 रुपए यानी 55% के प्रीमियम के साथ हो सकती है।