कतर में सबसे महंगा फुटबॉल वर्ल्ड कप:17 लाख करोड़ खर्च होंगे, सुरक्षा में फाइटर जेट्स

कतर में सबसे महंगा फुटबॉल वर्ल्ड कप:17 लाख करोड़ खर्च होंगे, सुरक्षा में फाइटर जेट्स

0 नवंबर से कतर में फीफा वर्ल्ड कप शुरू होगा। इसमें 32 टीमें खेलेंगी। उम्मीद है कि 15 लाख फुटबॉल फैंस टूर्नामेंट देखने कतर पहुंचेंगे।
FIFA और मेजबान कतर वर्ल्ड कप में 17 लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे। ये फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा वर्ल्ड कप बताया जा रहा है। इसकी सुरक्षा में 24 फाइटर जेट्स लगाए जाएंगे।

सिक्योरिटी: 65 हजार करोड़ रुपए के फाइटर जेट्स खरीदे
2017 में कतर ने यूरोप की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी से 24 फाइटर जेट्स और 9 अत्याधुनिक हॉक एमके-167 ट्रेनिंग जेट 65 हजार करोड़ रुपए में खरीदने का अनुबंध किया था। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों से हेलीकॉप्टर और उनमें लगने वाले सुरक्षा उपकरण भी सिर्फ वर्ल्ड कप के लिए खरीदे गए हैं।

ब्रिटेन के 12 टाइफून स्क्वाड्रन कतर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। ब्रिटेन कतर को अपनी 2012 ओलिंपिक वाली विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराएगा।​​​​​​​ कतर का नेशनल सिक्योरिटी सेंटर ड्रोन, CCTV और सेंसर के जरिए देश की निगरानी करेगा। मोरक्को-पाकिस्तान के सुरक्षा कर्मचारी भी कतर भेजने की चर्चा है। नाटो संगठन के देश भी इन टुकड़ियों की ट्रेनिंग और VIP सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए आगे आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *