केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में एक रैली को संबोधित किया। शाह ने कहा- 70 साल तक जम्मू-कश्मीर पर 3 परिवारों ने राज किया। लोकतंत्र सिर्फ अपने परिवारों में बना दिया था। तीन परिवारों ने लोकतंत्र और जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शासन करना बना दिया था।
पहले जो हक 3 परिवारों के पास था, आज वह अधिकार 30 हजार लोगों को मिला है। रैली में मोदी- मोदी के नारे उन लोगों के लिए जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो आग लग जाएगी और खून की नदियां बह जाएंगी। अगर अनुच्छेद 370 और 35A नहीं हटता तो जम्मू-कश्मीर में ट्राइबल रिजर्वेशन नहीं मिलता।
पहाड़ी समुदाय को ST के दर्जे का ऐलान कर सकते हैं
गृह मंत्री पहाड़ी कम्युनिटी को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, हंदवाड़ा,पुंछ और बारामूला में पहाड़ी लोगों की बड़ी आबादी है। इस समुदाय के लोग जम्मू कश्मीर के 5 जिलों की 10 विधानसभा सीटों पर प्रभाव रखते हैं।