SSC भर्ती घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट:पार्थ चटर्जी सहित 16 लोगों को बनाया आरोपी

SSC भर्ती घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट:पार्थ चटर्जी सहित 16 लोगों को बनाया आरोपी

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट पेश की है। एजेंसी ने शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में यह चार्जशीट दाखिल की। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत 16 लोगों के नाम हैं। ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पार्थ चटर्जी सीबीआई की हिरासत में हैं।

ED की चार्जशीट में भी पार्थ आरोपी
पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। ED ने चार्जशीट में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को भी आरोपी बनाया था। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट्स से ईडी को 50 करोड़ की नकदी मिली थी। पूछताछ में अर्पिता ने कहा कि ये पैसे पार्थ के हैं। हालांकि पूर्व मंत्री ने भी इन पैसों के मालिक होने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *