Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस में अध्यक्ष को लेकर लोकतंत्र है:CM बघेल बोले- भाजपा में तो पता नहीं चलता और अध्यक्ष बन जाता है

कांग्रेस में अध्यक्ष को लेकर लोकतंत्र है:CM बघेल बोले- भाजपा में तो पता नहीं चलता और अध्यक्ष बन जाता है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सभी के मन में सवाल है कि कौन बनेगा। एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि अब नामांकन की प्रक्रिया हुई है। फिर स्क्रूटनी होगी, फिर जो मैदान में बचेंगे उनके बीच चुनाव कराया जाएगा। उधर भाजपा में तो किसी को पता नहीं चलता और अध्यक्ष बन जाता है। मुख्यमंत्री ने ये बातें कवर्धा दौरे पर जाने से पहले कहीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर अपनी बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा- इसे लेकर पार्टी में उत्सुकता है। मगर भाजपा के जेपी नड्‌डा तो कब दोबारा अध्यक्ष बना दिए गए किसी को पता तक नहीं चला। ये पूछे जाने पर कि नड्‌डा कांग्रेस को भाई-बहन(राहुल गांधी-प्रियंका ) की पार्टी बताते हैं, मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा वो खुद क्या हैं, रबर स्टैंप से अधिक वो कुछ नहीं हैं।

गैर गांधी अध्यक्ष तय
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को 3 नामांकन हुए। पहला नामांकन शशि थरूर, दूसरा नामांकन झारखंड के कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी और तीसरा नॉमिनेशन मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इसके साथ ही तय हो गया है कि अगला अध्यक्ष गैर-गांधी ही होगा। खड़गे के साथ नेताओं का हुजूम था, इससे माना जा रहा है कि खड़गे ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *