फिल्म विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का सीधा मुकाबला पोन्नियन सेल्वन से है, इसके बावजूद विक्रम-वेधा को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसी फिल्म ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्स वाइफ सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर उनके फिल्म की तारीफ की है। एक तरफ जहां सुजैन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू किया है, वहीं दूसरी तरफ सबा ने फैंस से रिक्वेस्ट की है, वो विक्रम वेधा जरूर देखने जाएं। दोनों ही ऋतिक की फिल्म को सपोर्ट कर रही हैं।
सुजैन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘विक्रम वेधा मेरी अब तक की फेवरेट फिल्म है। फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिला है। ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और फिल्म की पूरी टीम को बधाइयां। विक्रम-वेधा बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।