काबुल के कोचिंग सेंटर में ब्लास्ट:फिदायीन हमले में 19 स्टूडेंट्स की मौत

काबुल के कोचिंग सेंटर में ब्लास्ट:फिदायीन हमले में 19 स्टूडेंट्स की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को धमाका हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की संख्या 19 बताई गई है। अफगानिस्तान के एक जर्नलिस्ट बिलाल सरवरी ने 100 स्टूडेंट्स की मौत का दावा किया है। सरवरी के मुताबिक, तालिबान ने हॉस्पिटल के मालिक को धमकी दी है कि वो कोई भी जानकारी मीडिया को लीक न करे।

सरवरी ने काबुल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से बातचीत की। हॉस्पिटल के मालिक ने उनसे कहा- हमें तालिबान ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह की जानकारी बाहर नहीं जानी चाहिए। मीडिया को सिक्योरिटी या हमलों की जानकारी बिल्कुल न दें। हॉस्पिटल में कोई भी कैमरा या जर्नलिस्ट अंदर नहीं आना चाहिए।

बिलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह हमला अफगानिस्तान में पहले से ही हाशिए पर चल रहे हजारा और शिया कम्युनिटी पर हुआ है। ISKP (इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप) इनको निशाना बना रहा है। यह हमला काज हायर एजुकेशन सेंटर पर हुआ है। यहां के एक अफसर ने मुझे बताया कि अब तक वो 100 स्टूडेंट्स के शव निकाल चुके हैं। आज यहां यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए मॉक टेस्ट होने वाला था। इसलिए स्टूडेंट्स की तादाद काफी ज्यादा थी। एक स्टूडेंट ने AFP न्यूज को बताया कि वहां करीब 600 स्टूडेंट्स थे, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *