Google Analytics Meta Pixel
महंगे होंगे होम और कार लोन:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 2 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे

महंगे होंगे होम और कार लोन:20 साल वाले 30 लाख के लोन पर करीब 2 लाख रु. ज्यादा चुकाने होंगे

बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो सकता है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।

ब्याज दरों पर फैसले के लिए 28 सितंबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 4.90% से बढ़कर 5.40% किया गया था।

4 बार में 1.90% की बढ़ोतरी
मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। अब ब्याज दरें 5.90% हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *