टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए:ICC ने अनाउंस की प्राइज मनी

टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए:ICC ने अनाउंस की प्राइज मनी

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप की इनामी राशि अनाउंस कर दी गई है। इस बार वर्ल्ड चैंपियन को 13 करोड़ 5 लाख 35 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं, रनर्स अप को 6 करोड़ 52 लाख 64 हजार रुपए मिलेंगे। ICC की अपेक्स क्रिकेट बॉडी के अनुसार इस बार टूर्नामेंट में कुल 45.68 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को मिले थे 16 लाख डॉलर
ICC ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले साल UAE में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इतनी ही राशि मिली थी। जबकि न्यूजीलैंड को 6.5 करोड़ रुपए मिले थे। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के कारण इस बार रुपए के टर्म में ज्यादा राशि मिलेगी।टी-20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराते हुए खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *