गहलोत के नोट्स में पायलट के पार्टी छोड़ने की बात

गहलोत के नोट्स में पायलट के पार्टी छोड़ने की बात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल सोनिया गांधी से मिलने जाते वक्त अपने साथ सचिन पायलट के खिलाफ गंभीर आरोपों के दस्तावेज लेकर गए थे। सोनिया गांधी के बंगले पर जाते वक्त गहलोत के हाथ जो कागज कैमरों में कैद हुआ, उस कागज में पायलट कैंप पर गुंडागर्दी करने, ‌BJP से मिलीभगत करने से लेकर पार्टी छोड़ने तक का जिक्र है।

गहलोत ने हाथ से लिखा हुआ कागज ले रखा था, जिसमें माफी के साथ सचिन पायलट के खिलाफ विस्फोटक आरोपों के पॉइंट‌्स थे। कागज में लिखा था- सचिन पायलट पार्टी छोड़ देगा-ऑब्जवर्स। पार्टी के लिए अच्छा होता। 102 वर्सेज 18। इसका मतलब यह है कि गहलोत के पास 102 विधायकों का समर्थन है जबकि पायलट के पास केवल 18 विधायक।

कागज में सबसे टॉप पर लिखा हुआ था- जो हुआ बहुत दुखद है, मैं भी बहुत दुखी और आहत हूं। इसके बाद लिखा था- राजनीति में हवा बदलते देख साथ। RG (राहुल गांधी) 1 घंटे – SP/CP (PM) । इसके नीचे लिखा है 102 वर्सेज एसपी प्लस 18, इसका मतलब है कि गहलोत ने खुद के पास 102 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है, जबकि सचिन पायलट के पास केवल 18 विधायक बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *