10 साल में 100 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करेंगे अडाणी

10 साल में 100 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करेंगे अडाणी

अडाणी ग्रुप अगले 10 सालों में 100 बिलियन डॉलर (करीब 8.13 लाख करोड़ रुपए) इन्वेस्ट करेगा। इसमें ज्यादातर इन्वेस्टमेंट ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन पर होगा। ये कहना है अडाणी ग्रुप के चेयरमैन और फोर्ब्स के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज गौतम अडाणी का। फोर्ब्स ने आज यानी मंगलवार को 20वीं ‘ग्लोबल CEO कॉन्फ्रेंस’ आयोजित की थी। यहां अडाणी ने कंपनी का फ्यूचर इन्वेस्टमेंट प्लान बताया।

एनर्जी ट्रांजिशन स्पेस में 70% इन्वेस्टमेंट
अडाणी ने बताया, ‘ग्रुप के रूप में हम 100 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट करेंगे। इसका 70% हिस्सा (करीब 5.69 लाख करोड़ रुपए) एनर्जी ट्रांजिशन स्पेस में इन्वेस्ट होगा। सोलर इंडस्ट्री में हम टॉप पर हैं, आगे हम और भी ऊंचाइंयों को छूना चाहेंगे।’

उन्होंने कहा कि कंपनी इंटीग्रेटेड हाइड्रोजन-बेस्ड वैल्यू चैन में 70 बिलियन डॉलर लगाएगी। उनका मेजर फोकस एनर्जी ट्रांजिशन स्पेस को बढ़ाने पर ही है।

अब 45GW तक एनर्जी प्रोड्यूस करेंगे
कंपनी इस वक्त 20 गीगावॉट (20GW) रिन्यूएबल एनर्जी यानी कि ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन पर वर्क कर रही है। अगले दशक में 45GW हाइब्रिड रिन्यूएबल पावर जनरेट करेंगे। इसे एक लाख हेक्टेयर के एरिया में फैलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *