Google Analytics Meta Pixel
धोनी और गंभीर के बीच फिर कोल्ड वॉ

धोनी और गंभीर के बीच फिर कोल्ड वॉ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर यानी रविवार को एक बिस्किट प्रोडक्ट को भारत में लॉन्च किया। धोनी ने प्रमोशन वीडियो में इस बिस्किट का वर्ल्ड कप से भी कनेक्शन ढूंढ निकाला। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा, ‘ये प्रोडक्ट इस बार हमें टी-20 वर्ल्ड कप जिता सकता है। साल 2011 में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले भी यह बिस्किट भारत में लॉन्च हुआ था। अब कनेक्शन क्लियर हो गया है। मैं 2011 को फिर से वापस लेकर आ रहा हूं। हिस्ट्री बनाने और इसे फिर से दोहराने के लिए आप भी आगे आएं।’

धोनी के इस बयान पर खूब बवाल हुआ। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। यूजर्स का कहना है कि पैसे के लिए माही ओरियो बिस्किट को टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने का क्रेडिट दे रहे हैं। क्या टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने कुछ नहीं किया था।

खैर, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जो वर्ल्ड कप 2011 की टीम का हिस्सा थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपनी बच्चियों और कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि उनकी बेटी अपने एक कुत्ते को ओरियो के नाम से पुकार रही है। अब लोग गंभीर के इस वीडियो को धोनी को जवाब बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *