CBI ने कोर्ट में कहा-तेजस्वी की जमानत रद्द हो

CBI ने कोर्ट में कहा-तेजस्वी की जमानत रद्द हो

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाला में दी गई जमानत को रद्द करने के लिए सीबीआई दिल्ली में स्पेशल कोर्ट पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो CBI ने तेजस्वी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीबीआई अधिकारियों को धमकी देने के मामले को लेकर यह याचिका लगाई है। सीबीआई ने कहा है कि तेजस्वी यादव की जमानत रद्द की जाए, क्योंकि उन्होंने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है।

सीबीआई के आवेदन पर स्पेशल कोर्ट की जज गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करके मामले में जवाब मांगा है। तेजस्वी को जवाब देने के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानिए , तेजस्वी ने सीबीआई के लिए क्या कहा था

दरअसल 25 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘क्या सीबीआई अधिकारियों की मां और बच्चे नहीं होते, क्या उनका परिवार नहीं है, क्या वे हमेशा सीबीआई अधिकारी रहेंगे, क्या वे रिटायर नहीं होंगे, सिर्फ यही पार्टी सत्ता में बनी रहेगी, आप क्या संदेश देना चाहते हैं? आपको संवैधानिक संगठन के कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *