अफगानिस्तान में बढ़ता आतंकी नेटवर्क दुनिया के लिए खतरा:ट्रंप के पूर्व सलाहकार ने जताई चिंता

अफगानिस्तान में बढ़ता आतंकी नेटवर्क दुनिया के लिए खतरा:ट्रंप के पूर्व सलाहकार ने जताई चिंता

अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व सलाहकार जॉन बोल्टन ने अफगानिस्तान में बढ़ते आतंकी नेटवर्क पर चिंता जताई है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि अफगानिस्तान में आईएसआईएस और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, यह न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरे का विषय है। पूरी विश्व को इस बारे में विचार करना चाहिए।

तालिबान की भी आलोचना की
जॉन बोल्टन ने अंतरराष्ट्रीय आंतकी संगठनों के साथ सांठगांठ के लिए तालिबान की भी आलोचना की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे तालिबान ने पिछले साल अगस्त में काबुल पर कब्जा करने के बाद से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोहा समझौते की आवश्यकताओं की अवहेलना की है।

बोल्टन ने कहा कि तालिबान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके शब्द उस कागज के लायक नहीं हैं, जिस पर वे छपे हैं। उन्होंने न केवल अफगानिस्तान में, बल्कि दुनिया भर में खतरा पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *