बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान 9 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं। वे विवादित ट्वीट मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ठाणे जेल में बंद थे। इससे पहले KRK को मंगलवार को यौन शोषण मामले में जमानत दी गई थी। KRK के वकील अशोक सवारगी ने बताया कि उन्हें सशर्त जमानत दी गई है।
KRK को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी
KRK के वकील ने कहा कि जज ने 15 हजार रुपए बतौर पर्सनल बॉन्ड या नकद जमा कराकर जमानत पर रिहा हो सकता है। इसके साथ ही चार्जशीट नहीं दखिल होने तक आरोपी को संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी है। उनको महीने के दूसरे और चोथे सोमवार को सुबह 11 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
यौन शोषण मामले में क्यों मिली बेल
KRK के बेल मिलने कारण ‘वर्सोवा पुलिस ने जो KRK पर साल 2021 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। उस मामले में बेल मिलने की वजह सिंपल थी। वह यह कि जब शिकायतकर्ता ने KRK की कथित सेक्सुअल फेवर की डिमांड खारिज कर दी थी। इसके बाद KRK के साथ संपर्क में रहने की वजह क्या थी? वह भी तब, जब शिकायतकर्ता को KRK के कैरेक्टर पता चल गया था। यह सब आरग्युमेंट सुनने के बाद इस मामले में KRK को बेल मिली है।