Google Analytics Meta Pixel
ट्रम्प ने मोदी को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड:

ट्रम्प ने मोदी को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड:

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडियन कम्यूनिटी से मिल रहे सपोर्ट के बारे में चर्चा की। उन्होंने NDTV को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि PM मोदी बहुत अच्छा काम कर रहें हैं और भारत का मुझसे अच्छा दोस्त कोई नहीं है।

ट्रम्प ने कहा- भारत और PM मोदी के साथ मेरे रिश्ते खास हैं। हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं। वो कमाल के व्यक्ति हैं। बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। मेरे कार्यकाल में अमेरिका-भारत के रिलेशन सबसे ज्यादा मजबूत हुए हैं। इतने मजबूत रिश्ते न तो बाइडेन सरकार के साथ हैं और न ही ओबामा सरकार के साथ थे। अमेरिका में भी मुझे इंडियन कम्युनिटी से सपोर्ट मिलता रहा है।

क्या 2024 में चुनाव लड़ेंगे ट्रम्प?
अमेरिका में 2024 में प्रेसिडेंट इलेक्शन होने वाले हैं। ट्रम्प ये चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने बात की। इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प ने कहा- मेरे चुनाव लड़ने से बहुत लोगों को खुशी होंगी लेकिन कुछ लोग नाखुश होंगे। मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। सब चाहते हैं कि मैं इलेक्शन में खड़ा हो जाऊं। मेरी पॉपुलेरिटी ज्यादा है। मैं, प्रेसिडेंट कैनडिडेट पर किए जाने वाले हर तरह के पोल और सर्वे में आगे हूं। हालांकि ट्रम्प ने चुनाव लड़ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *