IPL फ्रेंचाइजियों ने सभी 6 टीमें खरीद लीं, मुंबई-चेन्नई ने लगाई 250 करोड़ की बोली

IPL फ्रेंचाइजियों ने सभी 6 टीमें खरीद लीं, मुंबई-चेन्नई ने लगाई 250 करोड़ की बोली

IPL की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में जनवरी 2023 से टी-20 लीग शुरू होने वाली है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (IPL) के मालिकों ने इस लीग की सभी टीमों को खरीद लिया है। ESPN की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस के अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में छह फ्रेंचाइजी खरीदी हैं।

किसे मिली कौन सी टीम?
चेन्नई सुपर किंग्स ने अनौपचारिक नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाई है और उन्हें जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी मिली है। मुंबई इंडियंस ने केपटाउन टीम, जबकि सन टीवी ग्रुप जो सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक हैं,को पोर्ट एलिजाबेथ फ्रेंचाइजी मिली है। लखनऊ के संजीव गोयनका ने डरबन की टीम को चुना है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल टीम को खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रिटोरिया रहेगी। जल्द ही साउथ अफ्रीका बोर्ड नए मालिकों की औपचारिक घोषणा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *