टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के बाद वह ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। टॉप-10 रैंंकिंग में वह एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।
जसप्रीत फरवरी 2020 के बाद पहली बार नंबर-1 बॉलर बने हैं। तब उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले पायदान से हटाया था। उस समय बुमराह लगातार 730 दिनों तक नंबर-1 गेंदबाज रहे थे। जसप्रीत कपिल देव के बाद बस दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने थे जो वनडे रैंकिंग में नंबर-1 तक पहुंच पाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 3 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। शमी 4 पायदान की छलांग लगाते हुए 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा को रैंकिंग में 6 पायदान का नुकसान हुआ है। वह 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं।