फिटनेस पर मिस इंडिया सिनी शेट्टी बोलीं:

फिटनेस पर मिस इंडिया सिनी शेट्टी बोलीं:

मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी सदानंद शेट्‌टी जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही बेबाक भी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने से लेकर ब्यूटी और पर्सनल लाइफ के बारे में सिनी ने दैनिक भास्कर से खास मुलाकात में तमाम बातें शेयर कीं। पढ़िए बातचीत का अंश

आपको कब अहसास हुआ कि मुझमें खूबसूरती और मैं मिस इंडिया बन सकती हूं?
मुझे पहले लगता था कि खूबसूरती ही एक मॉडल को बनाती है। लेकिन मॉडलिंग इंडस्ट्री में आई तो लोगों को देखा, उस समय लगता कि यह गलत बात है। आपकी जो पर्सनालिटी होती है, कैमरा के सामने आपका जो औरा होता है, कैमरा के सामने आप कैसे अपने आपको प्रजेंट करते हो।

मॉडलिंग इंडस्ट्री में आई, तब मेरा पहला शूट था। उस समय कैमरे के सामने सीधे खड़ी हो गई थी, क्योंकि कुछ करना आता ही नहीं था। पोज करते करते हैं, वह भी पता नहीं था। यह सब मुझे सीखना पड़ा। मैंने जब बाकी मॉडल को देखा कि कैमरा के सामने एक औरा देकर वो पोज करती थीं, तब उनकी खूबसूरती बाहर आती थी।

आपके नाम ‘सिनी’ का मतलब क्या होता है?
सिनी का मतलब फेयर लेडी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *