Google Analytics Meta Pixel
जापानी PM रहते 9 साल में 4 बार भारत आए; वाराणसी में गंगा आरती की

जापानी PM रहते 9 साल में 4 बार भारत आए; वाराणसी में गंगा आरती की

जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे नहीं रहे। किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना तब की है, जब वे चुनाव प्रचार कर रहे थे। आबे का भारत के साथ बेहद दोस्ताना रिश्ता रहा। वे प्रधानमंत्री रहते चार बार और कुल पांच बार भारत आए थे। पहली बार 2006 में, जब वे जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हुआ करते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में भारत आए। इसके बाद वे 2012 से 2020 तक दूसरी बार प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान तीन बार भारत आए।

वे पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था। आबे गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे। 2018 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हॉलिडे होम में इनवाइट किया था। आबे के निजी बंगले पर जाने वाले मोदी पहले विदेशी नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *