हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब्रैड पिट ‘फेस ब्लाइंडनेस’ बीमारी से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद इस बात की जानकारी GQ cover story के अगस्त 2022 के आर्टिकल में दी है। उन्होंने बताया है कि ये एक ऐसी बीमारी होती है, जिसमें आप लोगों के चेहरे पहचान नहीं पाते हैं जिसे प्रोसोपेग्नोसिया कहते हैं। इससे पहले एक्टर ने साल 2013 में भी इसका खुलासा किया था।
कोई नहीं करता है विश्वास
एक्टर ने आगे कहा कि वो अब इसका ट्रीटमेंट करवाने के लिए टेस्ट करवाने जा रहे हैं। ब्रैड पिट ये भी बोले कि जब उन्होंने करीबियों को इस बीमारी के बारे में बताया तो किसी ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया। लोगों को नहीं पता है कि ऐसी भी कोई बीमारी होती है। बता दें , हाल ही में ‘इश्क विश्क’ एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने भी इस बात का खुलासा किया था कि वो भी ‘फेस ब्लाइंडनेस’ की बीमारी से जूझ रही हैं।