मोस्ट अवेटेड फिल्म …..550 करोड़ का बजट….राजामौली रामचरण और एनटीआर का डेडली कॉम्बिनेशन यानी आरआरआर। फिल्म आज रिलीज हो गई है और हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म का रिव्यू देश और विदेश के क्रिटिक्स के चश्में से।
देशभक्ति और इमोशन से भरपूर है फिल्म: तरण
तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राजामौली ने एक बार फिर सही साबित हुए हैं। RRR एक बड़ी हिट फिल्म है जिसमें आपको देशभक्ति और भरपूर इमोशन देखने को मिलेगा। फिल्म में इतना पोटेंशियल है कि यह एक ब्लॉकबस्टर हिट होगी।
फिल्म कमर्शियल ब्लॉक बस्टर है: सुमित
सुमित कडेल ने भी फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने कहा यह फिल्म माइंडब्लोइंग एक्शन और देशभक्ति से भरपूर है। फिल्म कमर्शियल ब्लॉक बस्टर है और इसका इंटरवल और क्लाइमैक्स रोगंटे खड़ा करने वाला है।
फुल एंटरटेनर है फिल्म: रमेश बाला
रमेश बाला ने कहा कि यह फिल्म हर सेंस में एंटरटेनर है। राजामौली ने एक बार फिर से बता दिया है कि वो स्टोरीटेलिंग के मास्टर हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण ने खूब कमाल काम किया है। रमेश ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं।