Google Analytics Meta Pixel
शेयर मार्केट में पैसा लगाने का ट्रेंड बढ़ा:इक्विटी इनवेस्टर्स की तादाद 10 करोड़ तक हुई

शेयर मार्केट में पैसा लगाने का ट्रेंड बढ़ा:इक्विटी इनवेस्टर्स की तादाद 10 करोड़ तक हुई

देश में इक्विटी निवेश साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ वर्षों से इक्विटी जैसे रिस्की एसेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। देश में कोविड महामारी शुरू होने से लेकर अब तक घरेलू संपत्ति में इक्विटी की हिस्सेदारी लगभग 78% बढ़कर 5% के करीब नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

39 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश आम लोगों की पारिवारिक संपत्ति का
अमेरिकी मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेफरीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने भारत की घरेलू संपत्ति का 4.8% हिस्सा इक्विटी में निवेशित है। इस रिपोर्ट में भारत की कुल घरेलू संपत्ति 10.7 लाख करोड़ डॉलर (करीब 816 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। इस हिसाब से भारतीय इक्विटी में 39 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश आम लोगों की पारिवारिक संपत्ति का है।

एक साल में इक्विटी की हिस्सेदारी 11.63% बढ़ी
दिलचस्प है कि मार्च 2021 तक घरेलू संपत्ति में इक्विटी की हिस्सेदारी 4.3% थी, जबकि मार्च 2020 तक इक्विटी में घरेलू संपत्ति का निवेश सिर्फ 2.7% था। इस हिसाब से बीते एक साल में इक्विटी की हिस्सेदारी 11.63% बढ़ी, लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान इस मामले में 77.78% बढ़ोतरी हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी वर्षों में भी इक्विटी में निवेश बढ़ेगा, हालांकि रफ्तार कुछ कम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *