सोलोमन द्वीप पर सेना भेज सकता है चीन

सोलोमन द्वीप पर सेना भेज सकता है चीन

लीक दस्तावेज से यह संकेत मिलता है कि सोलोमन द्वीप में चीन अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा सकता है। यह घटनाक्रम पड़ोस में स्थित आस्ट्रेलिया और अन्य देशों को सतर्क करने वाला है। सोलोमन द्वीप ने गुरुवार को खुलासा किया कि उसने चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन आस्ट्रेलिया के लिए अधिक चिंता पैदा करने वाली बात एक सीमा सुरक्षा समझौते का मसौदा है, जो ऑनलाइन लीक हो गया है।

मसौदा समझौते की शर्तों के तहत चीन सामाजिक व्यवस्था बहाल रखने में सहायता करने और कई अन्य कारणों को लेकर सोलोमन द्वीप में पुलिस, सैन्य कर्मी भेज सकता है। वह द्वीप में कुछ समय के लिए जहाजों को भी भेज सकता है। मसौदा समझौते की सामग्री का प्रत्यक्ष रूप से जिक्र किए बगैर आस्ट्रेलिया के विदेश एवं व्यापार विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमारे क्षेत्र को अस्थिर करने वाले किसी भी कार्य से हम चिंतित होंगे।’

चीन के आगे चिंता जाहिर करेगा न्यूजीलैंड
विभाग ने कहा कि सोलोमन द्वीप की राजधानी होनीआरा में पिछले साल हुए दंगों के बाद आस्ट्रेलिया और उसके पड़ोसी देश बाहरी सहयोग की जरूरत के बगैर सुरक्षा सहायता भेजने में सक्षम रहे थे। विभाग ने कहा, ‘प्रशांत महाद्वीप राष्ट्रों को संप्रभु फैसले लेने का अधिकार है।’ न्यूजीलैंड ने कहा कि उसकी योजना दस्तावेज के बारे में सोलोमन द्वीप और चीन, दोनों के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *