Google Analytics Meta Pixel
श्रीलंका में डीजल 75 रुपए और पेट्रोल 50 रुपए महंगा किया, जल्द भारत में भी बढ़ सकते हैं दाम

श्रीलंका में डीजल 75 रुपए और पेट्रोल 50 रुपए महंगा किया, जल्द भारत में भी बढ़ सकते हैं दाम

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। यहां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सब्सिडरी कंपनी लंका इंडियन ऑयल कंपनी (LIOC) ने डीजल 75 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 50 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। बढ़े हुए दाम शुक्रवार से लागू हो गए हैं।

एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 26 फरवरी को पेट्रोल 20 रुपए और डीजल की 15 रुपए महंगा किया गया था। ये कीमतें श्रीलंकाई रुपए के हिसाब से हैं। 3.32 श्रीलंकाई रुपए की वैल्यू अभी भारत के 1 रुपए के बराबर है।

254 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा पेट्रोल
LIOC ने कहा- डीजल की रिटेल कीमत 75 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की 50 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। अब पेट्रोल 254 रुपए प्रति लीटर और डीजल 214 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ये कीमत श्रीलंका की करंसी (श्रीलंकाई रुपए) के हिसाब से हैं।

LIOC के MD मनोज गुप्ता ने कहा- 7 दिन में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए में 57 रुपए में गिरावट आई है। तेल और गैसोलिन प्रोडक्ट्स की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ा। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसकी वजह से तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *