Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस ही देश आजाद कराएगी

कांग्रेस ही देश आजाद कराएगी

पटना : ‘कांग्रेस ने देश आज़ाद कराया था’ ये बात उसे बार-बार लोगों को बतानी पड़ रही है। दरअसल, पांच राज्‍यों में चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी की हताशा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने एक ट्वीट कर ये बात जनता के बीच एक बार फिर पहुंचाने की कोशिश की कि हर बार जिसे जनता नकार दे रही है उस पार्टी का एहसान इस देश की जनता पर है।

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से आज ट्वीट किया गया ‘कांग्रेस ने देश आज़ाद कराया था, कांग्रेस ही देश आजाद करायेगी।’ इस ट्वीट के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि कांग्रेस को लगातार चुनाव हारने और लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आखिर क्‍या संदेश देना चाहती है?

हार की हताशा!
पांच राज्‍यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के हाथ लगभग खाली ही रहे हैं। चुनाव में उसके निराशाजनक प्रदेश का दौर जारी है। वह न पंजाब में अपनी सरकार बचा पाई न उत्‍तर प्रदेश में ही कुछ कमाल दिखा पाई। बंगाल में निराशा हाथ लगने के बाद कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में नए तरीके से नई रणनीति के साथ शुरुआत की थी, लेकिन यहां उसे एक बार फिर मुंंह की खानी पड़ी। कांग्रेस को यहां 10 सीटें भी हाथ नहीं लगीं। 403 सीटों वाली विधानसभा में 2 सीट मिलना देश आजाद कराने वाली पार्टी के लिए जमानत जब्‍त होने जैसा ही है। वैसे पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस इस बार के विधान सभा चुनाव में कुछ कमाल कर देगी। पूरा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में लड़ा जा रहा था। रैली हो, रोड शो हो, चुनाव प्रचार हो या घर-घर जाकर लोगों से मिलना हो ये सब प्रियंंका गांधी की रणनीति का ही हिस्‍सा था। जिसमें राहुल गांधी कहीं दिखाई भी नहीं दिए। राहुल के बाद पार्टी की ओर से इस बार का दांव प्रियंका के ऊपर खेला गया था। बावजूद हालत जमानत जब्‍त कराने वाली बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *