प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक हाईलेवल मीटिंग की। दिल्ली में आयोजित इस बैठक में उन्होंने ऑपरेशन गंगा की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान यूक्रेन से भारतीयों को निकालने और वहां के हालात पर भी चर्चा हुई। मीटिंग में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और NSA अजीत डोभाल मौजूद रहे।
PM की 8वीं हाईलेवल मीटिंग
भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने को लेकर PM की यह 8वीं मीटिंग है। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से पीएम मोदी लगातार ऐसी समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की
भारतियों को यूक्रेन से निकालने के लिए पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से भी बात की है। मोदी के नेतृत्व में चार केंद्रीय मंत्रियों के साथ ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। इसके तहत फ्लाइट्स यूक्रेन के चार पड़ोसी देशों में जाकर भारतीयों लोगों को घर वापस ला रही हैं।