Google Analytics Meta Pixel
रूस की साजिश के सबूत मिले:15 दिनों में होना था यूक्रेन पर कब्जा

रूस की साजिश के सबूत मिले:15 दिनों में होना था यूक्रेन पर कब्जा

यूक्रेन ने रूस के सीक्रेट बैटल प्लान यानी जंग की साजिश का खुलासा किया है। इस प्लान के मुताबिक 15 दिन में यूक्रेन पर कब्जा किया जाना था। 20 फरवरी से 6 मार्च के बीच रूस की सेना यूक्रेन पर अटैक के प्लान को अंजाम तक पहुंचाने वाली थी।

यूक्रेन के साथ मॉस्को की जंग की स्क्रिप्ट 18 जनवरी को ही लिख ली गई थी। पुतिन ने इसी दिन बैटल प्लान को मंजूरी दे दी थी।

यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बैटल प्लान से जुड़े डॉक्यूमेंट्स फेसबुक हैंडल पर शेयर किए। इसमें लिखा गया- घबराहट में वे (रूसी सैनिक) सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स छोड़ गए। इसलिए हमारे पास रूसी बटालियन टैक्टिकल ग्रुप के यूनिट में से एक की प्लानिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स हैं।

डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स में एक वर्क कार्ड, कॉम्बैट मिशन, कॉल साइन टेबल, कंट्रोल सिग्नल टेबल, हिडन कंट्रोल टेबल और सैनिकों की लिस्ट है। यूक्रेन के ज्वॉइंट फोर्सेस ऑपरेशंस कमांड ने कहा, यह यूक्रेन आर्मी की कामयाबी है, रूसी सेना सैन्य उपकरणों के साथ सैनिकों को भी खो रही है। डॉक्यूमेंट्स में किसी भी यूक्रेनी शहर पर कब्जा करने की जानकारी नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *