पांचवीं बार 1.30 लाख करोड़ के पार:फरवरी में GST कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपए रहा

पांचवीं बार 1.30 लाख करोड़ के पार:फरवरी में GST कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपए रहा

फरवरी महीने में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन 1,33,026 करोड़ रुपए रहा। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले के इसी महीने की तुलना में इस बार इसमें 18%की बढ़त आई है।

हालांकि, रोजाना कलेक्शन का औसत निकालें तो जनवरी से ज्यादा कलेक्शन रहा है, क्योंकि फरवरी 28 दिन का रहा है जबकि जनवरी 31 दिन का था। जनवरी में हर दिन औसतन कलेक्शन 4,464.32 करोड़ रुपए था, जो फरवरी में बढ़कर 4,750.92 करोड़ रुपए रहा।

फरवरी 2020 की तुलना में 26% की बढ़त

फरवरी 2020 की तुलना में इस बार 26% की बढ़त आई है। इसी के साथ GST सेस कलेक्शन भी पहली बार 10 हजार करोड़ रुपए के पार चला गया है। 2017 जुलाई से यह लगातार पांचवीं बार है जब कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। इसके पहले जनवरी महीने में यह 138,394 करोड़ रुपए था, यानी उसकी तुलना में इसमें 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी आई है।

दिसंबर में 1.29 लाख करोड़ का कलेक्शन

आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 में कुल कलेक्शन 1,29,780 करोड़ रुपए था, जबकि नवंबर में यह 1.31 लाख करोड़ रुपए था। फरवरी 2021 में 1,13,143 करोड़ रुपए की तुलना में इस बार 20 हजार करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। आंकड़ों के अनुसार, आयातित सामानों से GST रेवेन्यू घरेलू लेन-देन की तुलना में 38% ज्यादा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *