रूस और यूक्रेन के बीच जंग का शनिवार को चौथा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की घेराबंदी कर ली है। शहरों में घुसे रूसी सैनिक लूटपाट कर रहे हैं। खार्किव पर कब्जा करने के बाद रूसी सैनिकों ने एक बैंक लूट लिया, तो वहीं एक डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसकर सामान भी उठाते नजर आए।
इधर, रूसी हमले के बाद कीव, खार्किव, मेलिटोपोल जैसे बड़े शहरों में हर जगह बर्बादी दिख रही है। मिसाइल हमलों से इमारतें बर्बाद हो गई हैं। लोग खाने को तरस रहे हैं। कई जगह बच्चों से लेकर बड़े भी डर और दहशत की वजह से रोते देखे जा सकते हैं। लाखों लोग अपना शहर, देश छोड़कर बाहर जा रहे हैं।