Google Analytics Meta Pixel
20 सितंबर तक नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी कांग्रेस

20 सितंबर तक नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी कांग्रेस

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव की प्रक्रिया इसी साल एक अप्रैल से शुरू होगी। मई में ब्लॉक समितियों का चुनाव होगा। वहीं 20 सितम्बर तक कांग्रेस अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुन लेगी। अक्टूबर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का भी चुनाव होना है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इन तारीखों की घोषणा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के चुनाव अधिकारी हुसैन उमर दलवई, प्रभारी सचिव चंदन यादव यादव और सप्तगिरी शंकर उलका आदि शामिल हुए। बैठक में संगठन चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

बाद में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया, इस बैठक में संगठन चुनाव का औपचारिक कार्यक्रम जारी किया गया। इसके तहत एक से 15 अप्रैल के बीच जिला कांग्रेस समितियां प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करेंगी। इसी सूची के आधार पर 16 अप्रैल से 31 मई के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव करा लिया जाएगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी का चुनाव होगा। उसके बाद 10 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस की सामान्य सभा चुनी जाएगी। 21 अगस्त से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। सबसे आखिर में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) की कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्तावित है।

सदस्यता अभियान पिछड़़ने पर नाराज है नेतृत्व

बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि अभी तक 7 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। साथ-साथ उनका सत्यापन भी चल रहा है। मुख्यमंत्री और प्रभारी सचिवों ने इस स्पीड पर नाराजगी जताई। कहा गया है, जब 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ था तो यह अब तक हासिल क्याें नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *