टीम इंडिया को बड़ा झटका:आखिरी मैच से बाहर हुए ईशान किशन

टीम इंडिया को बड़ा झटका:आखिरी मैच से बाहर हुए ईशान किशन

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। ईशान दूसरे मैच में भारतीय पारी के 3.2 ओवर में लाहिरू कुमार की 146 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई बाउंसर पर चोटिल हो गए थे। ये गेंद उनके सिर पर आकर लगी थी।

गेंद लगने के बाद वो हेलमेट उतारकर मैदान पर ही बैठ गए थे। इसके बाद ईशान को कांगड़ा के एक अस्‍पताल में ICU में रखा गया, लेकिन बाद में CT स्‍कैन होने के बाद उन्‍हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था और फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

चोट लगने के बावजूद करते रहे बल्लेबाजी
ईशान को गेंद जब सिर में लगी तो तुरंत फिजियो मैदान पर आए और उनकी जांच की। ऐसा लग रहा था कि किशन अब बल्लेबाजी नहीं करेंगे, लेकिन वो मैदान पर ही रहे और बल्‍लेबाजी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, उनकी पारी ज्यादा नहीं चल पाई और छठे ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू ने ही उन्‍हें आउट कर दिया। किशन ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *