बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों के लिए खुशखबरी! एफडी पर ब्याज दर बढ़ी

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों के लिए खुशखबरी! एफडी पर ब्याज दर बढ़ी

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ग्राहकों के लिए विभिन्न मैच्योरिटी पीरियड वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यह बढ़ोतरी 0.10 फीसदी की है और नई दरें 25 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की 2 करोड़ रुपये से कम की डॉमेस्टिक एफडी (FD) पर ब्याज दर अब 5 फीसदी सालाना हो गई है, जो पहले 4.90 फीसदी सालाना थी। 1 साल से लेकर 2 साल तक अवधि वाली एफडी पर नई ब्याज दर 5.10 फीसदी सालाना है, जो पहले 5 फीसदी सालाना थी।

बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट
बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत 15.01 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर भी ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ाई गई है। बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत 1 साल की एफडी पर नई ब्याज दर 5.05 फीसदी सालाना है, जो पहले 4.95 फीसदी थी। वहीं 1 साल से लेकर 2 साल तक की अवधि वाल एफडी पर दर अब 5.15 फीसदी सालाना हो चुकी है, जो पहले 5.05 फीसदी थी। इसके अलावा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के NRE रुपी डिपॉजिट्स की ब्याज दरें भी 0.1 फीसदी बढ़ाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *