बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर सबा आजाद के रिलेशनशिप में होने की चर्चा काफी जोरों-शोरों से हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और फैन्स को अपने रिश्ते की हिंट दी। दरअसल ऋतिक ने फोटो शेयर कर सबा के स्टेज परफॉर्मेंस से पहले उन्हें चीयर किया, जो शुक्रवार रात पुणे में था।
ऋतिक ने किया सबा को चीयर
ऋतिक ने अपने पोस्ट में लिखा, “कमाल कर दो तुम लोग।” ऋतिक ने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें सबा के साथ नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह भी हैं, इमाद, सबा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। यह फोटो उनके इलेक्ट्रो-फंक बैंड मैडबॉय/मिंक का है, जिनका शो शुक्रवार की रात पुणे में हुआ। इसमें सबा की परफॉर्मेंस थी। बता दें ये पहली बार है जब ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के लिए कुछ पोस्ट शेयर किया है।
सुजैन ने की सबा के परफॉर्मेंस की तारीफ
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने इससे पहले अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर सबा के सिंगिंग परफॉर्मेंस की तारीफ की थी। सुजैन ने लिखा था, “क्या कमाल की शाम थी। तुम सुपर कूल और सुपर टैलेंटेड हो सबा।” सबा ने सुजैन के पोस्ट को री-शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और लिखा, “थैंक्यू..मेरी सुजी कल रात आप वहां थीं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”