विराट के 100वें टेस्ट में नहीं होंगे दर्शक:कोरोना के कारण लिया गया फैसला

विराट के 100वें टेस्ट में नहीं होंगे दर्शक:कोरोना के कारण लिया गया फैसला

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली में खेला जाना है। ये टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा, लेकिन इस टेस्ट में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के CEO दीपक शर्मा ने कहा, ‘भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट बिना किसी दर्शक के होगा। कोरोना के कारण ये फैसला लिया गया है।’

बता दें कि भारत श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में और दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में ये मैच खेलेंगे। कोहली ने अब तक 99 टेस्ट में 50.39 की औसत से 7962 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक उनके नाम दर्ज है। कोहली पिछले दो साल से शतक भी नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वो श्रीलंका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाएंगे।

टी-20 सीरीज से दिया गया आराम
विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। इससे पहले वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे टी-20 में इस खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतक भी जड़ा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है।

आईपीएल में भी कप्तानी नहीं करेंगे विराट
विराट ने भारतीय टीम के साथ-साथ RCB की भी कप्तानी छोड़ दी है। कोहली ने पहले कहा था कि टी-20 विश्व कप सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद उन्होंने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने की भी घोषणा कर दी थी। इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और फिर उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *