यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- यह पूरे यूरोप के खिलाफ जंग, चेर्नोबिल एटमी ठिकाने पर रूसी हमले

यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- यह पूरे यूरोप के खिलाफ जंग, चेर्नोबिल एटमी ठिकाने पर रूसी हमले

लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुके हैं। अब तक 54 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया है। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आज देर रात प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बात करेंगे।

इसके पहले, नई दिल्ली में यूक्रेन एम्बेसडर मीडिया के सामने आए थे और PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी कि वे वर्ल्ड लीडर हैं और अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करें। इधर, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। EU प्रेसिडेंट उर्सला वान डेर लिन ने कहा- रूस की इकोनॉमी को तबाह कर दिया जाएगा।

हमला कहां और कैसा

यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से…रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खार्किव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेज यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। इसके 6 फाइटर जेट्स और 4 टैंक्स तबाह कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *