प्रतीक सहजपाल को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान पैपराजी ने प्रतीक की तुलना दिवंगत ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से की और कहा, “बिग बॉस के अगर दूसरे सिद्धार्थ शुक्ला हैं तो वो हैं प्रतीक भाई।” ये सुनकर प्रतीक हाथ जोड़ लेते हैं और जवाब देते हुए कहते हैं, “उनके जैसा कोई नहीं बन सकता। वो एक ही हैं और एक ही रहेंगे। और वो हमेशा रहेंगे।”
4 साल बाद ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से सोनाली बेंद्रे कर रहीं हैं वापसी
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 4 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। सोनाली ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के सीजन 5 में रेमो डिसूजा और मौनी रॉय के साथ जज के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में सोनाली ने सोशल मीडिया पर शो के सेट से अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की थीं। इन फोटोज को देख सोनाली की ऐक्साइटमेंट साफ दिख रही है। बता दें सोनाली ने इस शो की शूटिंग शुरू कर दी है।