खाने-पीने की चीजें भी आपकी नींद उड़ा सकती हैं

खाने-पीने की चीजें भी आपकी नींद उड़ा सकती हैं

अच्छी सेहत का नींद से गहरा रिश्ता है। नींद पूरी न होने से हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। नींद पर हमारे खानपान का भी असर पड़ता है। हम आए दिन ऐसे बहुत सारे फूड्स खाते हैं, जिनसे हमारी नींद उड़ जाती है। ये लॉन्ग टर्म में हमारी स्लीप साइकिल खराब कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

नींद के लिए इन फूड्स से बचना जरूरी

  • कैफीन: कैफीन आपकी नींद को बुरी तरह खराब कर सकता है। ये इंग्रीडिएंट कॉफी, चाय और डार्क चॉकलेट में पाया जाता है।
  • टमाटर: टमाटर एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए सोने से पहले इसे खाने से बचना चाहिए। टमाटर आपकी बेचैनी भी बढ़ा सकता है जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है।
  • शराब: शराब आपके स्लीपिंग पैटर्न को डिस्टर्ब कर सकती है।
  • मसालेदार खाना: ज्यादा मसाले वाला खाना आपको रात में जागने पर मजबूर कर सकता है। इससे सीने में जलन और एसिडिटी हो सकती है।
  • मिठाई: सोने से पहले ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए। इससे नींद आने में परेशानी होती है।
  • फास्ट फूड: जंक फूड से अच्छी नींद आने में मुश्किल होती है। इनमें ज्यादा शुगर, फैट और कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे सोने में समस्या होती है। फास्ट फूड से मोटापा भी बढ़ता है जिससे स्लीप एपनिया की बीमारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *