पेटीएम ने यूपीआई मनी ट्रांसफर्स पर लॉन्च किया ‘4 का 100 कैशबैक’ ऑफर

पेटीएम ने यूपीआई मनी ट्रांसफर्स पर लॉन्च किया ‘4 का 100 कैशबैक’ ऑफर

पेटीएम ने आज से आगामी पेटीएम भारत बनाम वेस्टइंडीज एकदिवसीय और टी20 मैचों के दौरान यूपीआई मनी ट्रांसफर्स पर आकर्षक कैशबैक और अन्य रिवार्ड्स की घोषणा की है। यह मैच 6 फरवरी से 20 फरवरी 2022 के बीच खेले जाएंगे। पेटीएम यूपीआई को अपने सुपरफास्ट मनी ट्रांसफसस के लिए ज्यादा से ज्यादा यूजर्स द्वारा अपनाया जा रहा है। ये ट्रांसफर्स पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद हैं।

मिलेगा शानदार कैशबैक
मैच के दिनों में, नए यूजर्स ‘4 का 100 कैशबैक ऑफर’ का लाभ उठा सकेंगे। इसमें उन्हें पेटीएम यूपीआई के जरिए मनी ट्रांसफर के लिए 100 रुपए का निश्चित कैशबैक मिलेगा। नए यूजर्स 4 रुपए के सभी मनी ट्रांसफर्स पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

इसके अलावा यूजर्स रेफरल प्रोग्राम में हिस्सा लेकर एडिशनल कैशबैक भी जीत सकते हैं। जब भी कोई यूजर दोस्तों और परिवार को UPI मनी ट्रांसफर के लिए पेटीएम का उपयोग करने के लिए इनवाइट करता है, तो रेफरर और रेफरी दोनों को ₹100 का कैशबैक मिलता है। ऑफर को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम ने भारतीय क्रिकेटर्स युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ एक ऑनलाइन कैंपेन भी शुरू किया था। वायरल हुए इस कैंपेन में पेटीएम के कैशबैक ऑफर पर इन खिलाड़ियों की मजेदार नोकझोक दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *