खान-पान में बदलाव कर महिलाएं अपनी उम्र 10 साल और पुरुष 13 साल तक बढ़ा सकते हैं

खान-पान में बदलाव कर महिलाएं अपनी उम्र 10 साल और पुरुष 13 साल तक बढ़ा सकते हैं

खान-पान में बदलाव करके आप अपनी उम्र 13 साल तक बढ़ा सकते हैं, जबकि महिलाओं की उम्र 10 साल तक बढ़ सकती है। यह दावा एक नई स्टडी में किया गया है। प्लोस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अगर एक महिला 20 साल की उम्र में बेहतर आहार लेना शुरू करती है, तो वह अपने जीवनकाल को 10 साल तक बढ़ा सकती है। वहीं पुरुष अपने जीवनकाल में 13 साल जोड़ सकता है। स्टडी में कहा गया है कि स्वस्थ आहार से बुजुर्ग का जीवनकाल भी लंबा हो सकता है।

60 साल की उम्र से शुरू करें, तो महिला अपने जीवन को 8 साल तक बढ़ा सकती है। जबकि पुरुष अपने जीवन काल में करीब नौ साल जोड़ सकते हैं। हरी साग-सब्जियों को आहार में नियमित रूप से लेने पर 80 साल के बुजुर्ग को भी फायदा हो सकता है। इस उम्र में आहार में बदलाव से पुरुषों और महिलाओं का जीवनकाल 3.5 साल तक बढ़ सकता है।

ट्रू हेल्थ इनिशिएटिव के अध्यक्ष और फाउंडर डॉ. डेविड काट्ज ने कहा, ‘संतुलित आहार से पुरानी बीमारी का खतरा कम हो जाता है और समय से पहले मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसका अर्थ है लंबी उम्र।’ स्टडी में पाया गया कि दीर्घायु के लिए सबसे अधिक लाभदायक फली वाले आहार हैं, जिसमें सेम, मटर और मसूर आदि शामिल हैं। साबुत अनाज के अलावा अखरोट, बादाम और पिस्ता के नियमित सेवन से भी बीमारियों को रोका जा सकता हैैं। पत्ती और अनाज वाले आहार भी लंबी उम्र तक जीने में मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *