दिल्ली से सटे हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। द्वारका एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर-109 में छह मंजिला इमारत में एक निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका है।
हादसे के बाद तुरंत लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। NDRF की टीम भी रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लेंटर्न का एक हिस्सा गिरा है, इसके मलबे के नीचे काफी लोग दबे हुए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि वे हादसे की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मौके पर SDRF और NDRF की टीम भी पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैं लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं।
बचाव का कार्य जारी
मौत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर एंबुलेंस, पुलिस, आरडीएफ की टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है साथ ही तथा बचाव कार्य जारी है। गेट पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि कोई मीडिया कर्मी अंदर ना जा सके। राहत एवं बचाव कर्मी के द्वारा मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मौके पर डॉक्टर की टीम उन्हें ग्लूकोस चढ़ा रही है।