अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी संध्या गोखले ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमोल पालेकर की तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है।
पुरानी बिमारी के चलते हॉस्पिटल में हुए एडमिट
अमोल पालेकर की पत्नी ने कहा कि अनोल पालेकर को उनकी पुरानी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 साल पहले भी उन्हें इसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है।
70 और 80 के दशक के चर्चित अभिनेता हैं पालेकर
अभिनेता अमोल पालेकर 70 और 80 के दशक में गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, नरम गरम, भूमिका, छोटी सी बात, सावन जैसे कई फिल्मों में अपने किरदार से लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
गोल माल’ के लिए मिला अवॉर्ड
1971 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमोल पालेकर ने बॉलीवुड में करीब डेढ़ दशक तक काम किया, लेकिन उन्हें सिर्फ एक बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 1980 में यह अवॉर्ड उन्हें ‘गोल माल’ के लिए दिया गया था। रजनीगंधा (1974), घरौंदा (1976), छोटी सी बात (1975), गोल माल (1979) उनके करियर की बेहतरीन फिल्में रहीं। इनमें से ‘छोटी सी बात’ लो बजट फिल्म थी, जिसकी सफलता ने उस समय में बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी।