कनाडा से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन का विरोध अब फ्रांस तक पहुंच गया है। कनाडा की राजधानी ओटावा की तर्ज पर पेरिस को घेरने के लिए दर्जनों ट्रक दक्षिणी फ्रांस से रवाना हो गए हैं। कनाडा से इतर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोग कार और बाइक से भी पहुंच रहे हैं। इस आंदोलन को ‘आजाद काफिला’ (Convoi de la Liberté) नाम दिया गया।
फ्रांसीसी सरकार ने रेस्टोरेंट्स, थिएटर और सिनेमा जैसी जगहों पर जाने के लिए वैक्सीन पास अनिवार्य कर दिया था। प्रदर्शनकारी इस अनिवार्य ‘वैक्सीन पास’ प्रोग्राम का विरोध कर रहे हैं। विरोध की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी, जिसके बाद देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग इसका हिस्सा बनते चले गए।
फ्रांसीसी सरकार डिफेंसिव मोड में
तेजी से बढ़ते आंदोलन की वजह से सरकार डिफेंसिव मोड में आ गई है। सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने कहा- हॉस्पिटल्स में हालत नॉर्मल होते ही वैक्सीन पास की अनिवार्यता को खत्म कर दिया जाएगी। पिछले एक हफ्ते में नए कोरोनो मामलों में 35% की कमी आई है।
न्यूजीलैंड में भी राजधानी वेलिंग्टन का घेराव
फ्रांस के अलावा न्यूजीलैंड को भी इस तरह के हालात का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी वेलिंग्टन में संसद का घेर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न साफ कह चुकी हैं कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत नहीं करेंगी। एक्सपर्ट्स को डर है कि इस प्रदर्शन की आग दूसरे देशों में भी पहुंच सकती है।