अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का श्रीवल्ली हुक स्टेप क्रिकेटर्स को खूब पसंद आ रहा है। वे अपनी खुशी का इजहार इस स्टेप से कर रहे हैं। इस स्टेप को करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नया नाम भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ओडिन स्मिथ का मुश्किल कैच पकड़ने के बाद श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप अपने अंदाज में कॉपी किया। सोशल मीडिया पर विराट के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर्स ने विराट के डांस के बाद कॉमेंट करते हुए लिखा- आग ले बस्ती में कोहली भाई मस्ती में।
दरअसल भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन ही बना पाई। वहीं 238 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज ओडियन स्मिथ ने मैदान 2 छक्के लगाकर भारतीय खेमे में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था, लेकिन 45वें ओवर में विराट कोहली ने ओडियन स्मिथ का कैच पकड़कर मैच को पूरी तरह से भारत की झोली में डाल दिया। उसके बाद कोहली ने इसे अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने फिल्म पुष्पा के श्री वल्ली हुक स्टेप को अपने अंदाज में किया। कोहली के डांस को देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी हंस पड़े।
सुरेश रैना आर वॉर्नर भी कर चुके हैं यह स्टेप
कोहली से पहले ड्वेन ब्रावो ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का श्रीवल्ली हुक स्टेप बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान विकेट लेने के बाद किया था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और बांग्लादेशी स्पिनर नजमुल इस्लाम भी ऐसा कर चुके हैं। वॉर्नर और सुरेश रैना ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें वह श्रीवल्ली हुक स्टेप को कॉपी करते दिखाई दे रहे थे। वहीं नजमुल इस्लाम ने कोमिल्ला विक्टोरियंस के खिलाफ शोहिदुल इस्लाम का विकेट लेने के बाद अल्लू अर्जुन के फेमस डां, का नकल करने की कोशिश की थी।