कंपनी विकासशील देशों के यूजर्स से ली मोटी रकम

कंपनी विकासशील देशों के यूजर्स से ली मोटी रकम

फेसबुक ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों में टेलीकॉम कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके फेसबुक और दूसरे वेबसाइट के एक्सेस को फ्री देता है। लेकिन द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक अनजाने में उनके सेलुलर नेटवर्क कनेक्शन देने वाली कंपनियों से चार्ज ले रहा है। फ्री बेसिक्स नाम की सर्विस मेटा कनेक्टिविटी के जरिए दी जाती है और माना जाता है कि यह यूजर्स को “कम्यूनिकेशन टूल्स, स्वास्थ्य सूचना, एजुकेशन रिसोर्स और अन्य लो-बैंडविड्थ सर्विस तक का एक्सेस फ्री में देता है। ये सर्विस साल 2013 से मिल रही है और अक्टूबर 2021 तक इसने 30 करोड़ ज्यादा लोगों को सर्विस दी।

पाकिस्तान में यूजर्स से 14.23 करोड़ रुपए वसूले गए
इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक को कथित तौर पर पता था कि यूजर्स से महीने भर से फ्री बेसिक्स का इस्तेमाल करने के लिए चार्ज लिया जा रहा है। दरअसल ज्यादातर यूजर्स के प्रीपेड फोन प्लान्स एक्टिव होता है। जिसकी वजह से जब तक उनका प्लान खत्म नही हो जाता यह एहसास नहीं होता है। रिपोर्ट का दावा है कि पाकिस्तान में यूजर्स से फेसबुक के फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए कुल 1.9 मिलियन डॉलर (14.23 करोड़) का शुल्क लिया गया है, जिसमें लगभग दो दर्जन से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं।

वीडियो को फ्री बेसिक्स के रूप में नहीं देखना चाहिए
समस्या की जड़ फेसबुक के सॉफ्टवेयर और यूजर इंटरफेस (UI) के साथ वीडियो से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो को फ्री बेसिक्स के रूप में नहीं देखना चाहिए लेकिन फेसबुक के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ियां देखी गई हैं। नोटिफिकेशन जो यूजर्स को जानकारी देती हैं उन वीडियो को देखने के लिए फीस देना होगा। फेसबुक ने पाया कि लगभग 83% अनचाही फीस इन वीडियो से आते हैं, जो वास्तव में पहली जगह में प्रकट नहीं होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *